Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-11-09 at 14.12.02
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवंबर 2025। सोमवार, 10 नवंबर 2025 को क्षेत्र के गांव गुसाईंसर बड़ा के पुस्कालय भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। बीते शनिवार को शिविर आयोजन के लिए पोस्टर का विमोचन किया गया। रक्तदान की तैयारियों में जुटे रेलवे ट्रेड यूनियन के क्षेत्रीय नेता सीताराम गोदारा ने बताया कि दिवंगत तुलछीराम गोदारा की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। गांव के पुस्तकालय भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पीबीएम अस्पताल की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया जाएगा। गोदारा ने बताया कि गांव में आयोजित हो रहें इस पहले रक्तदान शिविर को लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल है। गांव के युवा तैयारियों में जुटे है। शनिवार को भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में विधायक ताराचंद सारस्वत ने, एमडीएस छात्रावास में एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, श्रवण भांभू, सत्यनारायण स्वामी, भागूराम सारण, रामेश्वर गोदारा आदि ने, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के निवास पर पोस्टर का विमोचन किया गया। कांग्रेसी नेता हरिराम बाना, आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा, किसान संगठन टिकेत के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण ने भी युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया है। आयोजक ने बताया कि गांव बींझासर, डेलवां व लोढेरा के ग्रामीणों ने भी रक्तदान में भागीदारी निभाने का आश्वासन दिया है। ग्रामीण युवाओं की टीम प्रचार प्रचार में जुटी है।