Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000_
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवंबर 2025। समर्थन मूल्य पर मूंगफली व मूंग की खरीद शुरू होने से पहले ही विवादों के घेरे में फंस गई है। जिला कलेक्टर द्वारा प्रत्येक केंद्र पर एक राजस्व विभाग का कार्मिक तैनात करने और सभी गिरदावरियों का मिलान कर खरीद संपन्न करवाने के निर्देश भी जारी कर दिए गए है। खरीद की तिथि आने से पूर्व शुक्रवार को उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने समर्थन मूल्य खरीद के लिए प्रस्तावित केंद्रों का निरीक्षण किया। शर्मा ने श्रीडूंगरगढ़ मंडी, श्रीडूंगरगढ़ ए और श्रीडूंगरगढ़ सी व जोधासर केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ने केंद्रों पर कैमरे, फेंसिंग, तिरपाल आदि की समुचित व्यवस्था करवाने, वाहनों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करने, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। विदित रहें इस बार क्षेत्र में 6 केंद्रों पर खरीद होगी जिनमें तीन श्रीडूंगरगढ़ में तथा एक लिखमादेसर, सांवतसर व जोधासर में स्थित केंद्रो पर खरीद होगी।