Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-11-05 at 20.45.50
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवंबर 2025। दुलचासर को जयपुर हाईवे से जोड़ने वाली दुलचासर-लखासर लिंक रोड़ पर विद्युत विभाग द्वारा सड़क से सटाकर सीमेंटेड खम्भे खड़े करते हुए 33 केवी की विद्युत लाईन खींचने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों में इस लाइन को लेकर विभिन्न प्रकार की शंकाए खड़ी हो गई। ग्रामीण इस कार्य का विरोध भी जता रहें है। जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू ने बताया कि इस संबंध में 12 अगस्त 2025 को सानिवि को अवगत करवाया गया। उसके पश्चात 1 अक्टूबर 2025 को जिला परिषद की साधारण सभा में आवाज उठाई गई और 30 अक्टूबर 2025 को इस संबंध में सभी दस्तावेज व मौके के फोटो सहित उपखंड अधिकारी को जानकारी देकर इसे रोकने की मांग की गई। भादू ने बताया कि ये सिंगल रोड है और सड़क से सटाकर खड़े किए जा रहें खंभे दुर्घटनाओं व खतरे को आमंत्रण देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यहां दूसरा वाहन आ जाने पर आवागमन बाधित हो जाएगा, जिससे सड़क दुर्घटना की आशंकाएं बढ़ जाएगी। भादू ने बताया कि लाइन गलत जगह खड़ी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक में लाइन को सड़क मार्ग से एक निश्चित दूरी के बाद खड़ी करने के संदर्भ में प्रस्ताव रखा गया तो बैठक में मौजूद विद्युत विभाग में अधीक्षण अभियंता ने इसे सड़क सीमा से हटाकर सही स्थान पर 15 दिनों की अवधि में लगा दिए जाने का आश्वासन भी दिया। भादू ने नाराजगी जताते हुए बताया कि एक माह बीत जाने के बाद भी इस लिंक रोड पर ये पोल यथावत खड़े हैं और विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। भादू ने उपखंड प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर लखासर लिंक रोड से सटाकर खड़े किए खंभे, 33 केवी की डाली जा रही लाइन, ग्रामीणों ने जताई खतरे की आशंका।