Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000_
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 नवंबर 2025। मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा गांव सुरजनसर के चार दिन से आधे गांव में बिजली गुल होने व अंधेरे डूबे परिवारों की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। खबर प्रकाशन के साथ ही विधायक ताराचंद सारस्वत ने समस्या पर संज्ञान लिया और उनके कार्यालय से बिजली विभाग को तुरंत फाल्ट निकाल कर कुम्हारों का मोहल्ला, बावरी मोहल्ला व हरिजन मोहल्ले में बिजली आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए गए। विभाग के कार्मिक खबर प्रकाशन के बाद मात्र एक घंटे में कार्यस्थल पर पहुंच गए व फाल्ट निकाल कर बिजली सुचारू कर दी गई। मोहल्लेवासियों ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताया वहीं सरपंच व प्रशासक ओमप्रकाश सारस्वत ने टाइम्स का आभार जताते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया।