Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000000000_
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवंबर 2025। क्षेत्र के गांव सुरजनसर में आधा गांव चार दिन से अंधेरे में डूबा है। चार दिन पहले गांव में कुम्हारों के मोहल्ले की बिजली लाइन में फाल्ट आ गया। जिससे कुम्हारों का मोहल्ला, बावरी मोहल्ला व हरिजन मोहल्ले में बिजली गुल हो गई। इन मोहल्लों के सभी परिवार चार दिन से बिजली नहीं होने से बुरी तरह से परेशान हो गए है। ग्रामीण आटा पिसवाने व फोन चार्ज करने दूसरे मोहल्लों में जाकर मदद मांग कर रहें है। ग्रामीणों ने बताया कि घरों व दुकानों में कई प्रकार के काम अटक गए है। यहां तक की पशु चारा काटने के लिए भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को चार दिन में चालीस बार सूचना कर दी गई है, परंतु कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। सरपंच व प्रशासक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि महीने में दस दिन तो गांव की बिजली फाल्ट ही रहती है। विभागीय अधिकारियों को चार दिन से लगातार सूचना दे रहें है, परंतु फाल्ट नहीं निकाला जा रहा है। शर्मा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए बुधवार को ग्रामीणों के साथ विभागीय अधिकारी का घेराव करने की बात कही है।