Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000_
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवम्बर 2025। अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा मानकों में सर्वश्रेष्ठ कार का खिताब जीत चुकी टाटा मोटर्स की विश्वसनीय सेवाएं श्रीडूंगरगढ़ में मिलने के कारण श्रीडूंगरगढ़वासियों की भी पहली पसंद टाटा की गाड़ियां बन रही है। शुक्रवार को अक्टूबर महीने के अंतिम दिन 3 प्रतिष्ठित परिवारों ने टाटा की गाडियों को अपने परिवार में शामिल किया है। शुक्रवार को एडवोकेट अनिल धायल ने टाटा नेक्सोन पेट्रोल, पत्रकार असगर अली तेजरासर ने टाटा नेक्सोन डीजल एवं कृषि अधिकारी हितेश जांगिड़ ने टाटा टियागो ऑटोमैटिक की डिलेवरी ली है। टाटा कार खरीदने पर एडवोकेट अनिल धायल ने कहा कि वर्तमान में लगातार हो रहे हादसों के दौर में सुरक्षा ही सबसे बड़ी चिंता का विषय बन गई है। टाटा की गाड़ी है, तो अधिकतम सुरक्षा की गांरटी का विश्वास मन में रहता है। इसी प्रकार पत्रकार असगर अली तेजरासर ने कहा कि गाड़ी में सफर परिवार के साथ भी होता है एवं परिवार की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं कर सकते। श्रीडूंगरगढ़ में तो वैसे भी पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाओं के स्पॉट बने हुए है एवं हर दिन कोई ना कोई सड़क हादसा देखने को मिलता है। ऐसे में जब गाड़ी का सवाल आए तो टाटा के अलावा कुछ नहीं। कृषि अधिकारी हितेश जांगिड़ ने बताया कि टाटा टियोगो का लुक बेहतरीन है एवं छोटे परिवार के लिए छोटी गाड़ी का चयन किया जाए तो इसका लुक, सुरक्षा एवं चलाने में कम्फर्ट सर्वाधिक है। जांगिड़ ने कहा कि मैंने सभी गाडियों के रिव्यू चैक किए आखिर में मन टाटा पर ही माना। जयपुर के मूल निवासी जांगिड़ ने छोटी कार को जाम, पार्किंग, यातायात की अन्य समस्याओं में भी सबसे अधिक आसान रहने की बात कही। विदित रहे कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों का प्यार लगातार टाटा कारों को मिल रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में पूर्व विधायक किशनाराम नाई के पेट्रोल पंप के पास टाटा का भव्य शो-रूम है, जहां हर समय सभी कारों की उपलब्धता भी रहती है। टाटा श्रीडूंगरगढ़ के गोविंद सारस्वत ने बताया कि इस बार सीजन की शुरूआत 22 सितम्बर को पहले नवरात्रा से हुई एवं सीजन के आखिरी दिन 31 अक्टूबर की 3 डिलवरी को शामिल कर कुल 45 परिवारों ने टाटा की सुरक्षा को अपने परिवार से जोड़ा है। टाटा की गाडियों से जुड़ी कोई भी जानकारी लेने के लिए क्षेत्रवासी 98297-41551 पर सम्पर्क कर सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एडवोकेट अनिल धायल परिवार ने ली टाटा नेक्सोन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पत्रकार असगर अली तेजरासर ने जताया टाटा पर सुरक्षा का भरोसा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि अधिकारी हितेश जांगिड़ परिवार ने जताया टाटा पर भरोसा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 31 अक्टूबर 2025 को टाटा ने तीन गाड़ियों की डिलेवरी दी।