Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
370148042_689041386616008_687116649849482737_n
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में आज गोपाष्टमी का पर्व बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। घर घर महिलाओं ने गौमाता का पूजन किया। महिलाओं ने गाय का पूजन कर चूनरी ओढ़ाई, मेंहदी लगाई और गुड़ खिलाया। महिलाओं ने सुख समृद्धि की कामनाएं की। इस अवसर पर बिग्गाबास में सागर गट्टानी के निवास पर उत्सव मनाया गया। आयोजक सुमित्रा गट्टानी ने बताया कि उनके घर गोपाष्टमी को लड्डूगोपाल व राधा रानी को लाया गया था, तो वे इसे जन्मदिन के रूप में उत्सव मनाती है। यहां केक काटकर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं अपने बाल गोपाल लेकर पहुंची और झूमते हुए उत्सव में भागीदारी निभाई। सभी को प्रसाद व बधाई वितरित की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास में सागर गट्टानी के घर धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी का उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ उत्सव में भागीदारी निभाई, आरती के साथ हुआ आयोजन संपन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर महिलाओं ने किया गौपूजन, घर में सुख समृद्धि की कामना की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर परिवार ने श्रद्धा व भक्ति के साथ गौपूजन कर गाय को गुड़ खिलाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने उत्साह के साथ गोपाल व गाय का पूजन संपन्न किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रद्धालुओं ने गौपूजन कर गौमाता को ओढ़ाई चुनरी।