Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000_
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2025। जिले भर में चोर अनेकों चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहें है। शहर से गांव और ढाणी खेत तक चोरों की पहुंच है, वहीं पुलिस चोरियों के खुलासे तो दूर चोरी के मामले दर्ज करने में भी फिस्सडी साबित हो रही है। जिले भर में चोरियों से पीड़ित लोग चोरों के कारण तो मायूस होते ही है, पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाने के लिए भी खासी परेशानी झेल रहें है। जानकारों का कहना है कि पुलिस आंकड़ों में चोरियों के मामलो को कंट्रोल रखे जाने के लिए पीड़ितों को और पीड़ित करने में माहिर है। चोरी के मामले दर्ज करने में लेट लतीफ पुलिस जब समय पर दर्ज ही नहीं करती, तो जांच भी शुरू कर दें इसमें संदेह ही है। पीड़ितों के सामान की बरामदगी की उम्मीद किया जाना तो बेमानी ही है। कई सक्रिय लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस सुनवाई में ही देर कर दे तो चोरों का पता कैसे चले.? पीड़ित अपनी मेहनत की कमाई को लूटते देख बुरी तरह से परेशान होते है। परिवार की महिलाएं तो डिप्रेशन का शिकार हो जाती है। बरामदगी के नाम पर पुलिस के पास कोई अधिक उपलब्धियां गिनवाने को नहीं है। कई बड़ी चोरियों के मामले में तो पुलिस आईजी, एसपी तक पीड़ित चक्कर काट आते है परंतु परिणाम कुछ नहीं निकल पाया है। पुलिस द्वारा लगातार ये बेरूखी अपनाई जा रही है। इसकी बानगी प्रतिदिन देखने को मिलती है, सोमवार को भी जिले के अलग अलग थानों में चोरी के मामले कई दिनों बाद दर्ज करना सामने आया, पढें रिपोर्ट
गांव टेऊ में हुई चोरी में पीड़ित ने 21 अक्टूबर को रिपोर्ट दी और पुलिस ने उसे सोमवार 27 अक्टूबर को दर्ज किया गया। वहीं नोखा थाने में कक्कू श्यामलाल पुत्र पेमाराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 11 अक्टूबर 2025 को वह सवा दस बजे अपनी दुकान चरकड़ा हाउस के सामने कृष्णा मोटर्स एंड टूल्स के गल्ले में 70 हजार रूपए छोड़कर अगरबत्ती लाने गया था। जब वह लौट कर आया तो गल्ला टूटा पड़ा था और पेचकश पास में पड़ा था व रूपए कोई अज्ञात चोर ले गया। पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इसी प्रकार कोटगेट थाने में मोहम्मद अनीश पुत्र मोहम्मद हनीफ ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 15 अक्टूबर 2025 को वह रेलवे ग्राउंड गेट के सामने बाइक खड़ी कर क्रिकेट मैच देखने गया, जब वह रात करीब 10.30 बजे लौटा तो बाइक नहीं मिली। अज्ञात चोर बाइक ले गया और पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज किया है। वहीं नयाशहर थाने में जस्सूसर गेट निवासी मुकेश पुत्र गणेशदास स्वामी की दुकान पर चोरी हुई। पुलिस को रिपोर्ट देते हुए पीड़ित ने बताया कि 25 अक्टूबर रात 11 बजे से 2 बजे के बीच किसी अज्ञात चोर ने उसकी चाय की दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से रूपए व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।