Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में प्रशासन रामभरोसे चल रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक अपने को बेसहारा महसूस कर रहें है। गांव डेलवां में रविवार की शाम अचानक बिजली के एक पोल में आग लग गई और पूरे गांव के घरों में बिजली के झटके महसूस किए गए। पोल के नीचे स्थित रामबक्श जोशी के बाड़े की बाड़ में आग लग गई। गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बिजली उपकरण जल कर राख हो गए है। ग्रामीण बाबूलाल जिस आटा चक्की से अपना परिवार पाल रहें थे वह भी रविवार शाम जल कर राख हो गई है। मदनलाल ने भर्राए गले से कहा कि इस नुकसान की भरपाई कौन करेगा.? श्याम सुंदर पारीक ने बताया कि कई सौ बार फोन करने पर भी प्रशासनिक अधिकारी फोन नहीं उठाते और कई जगह पर्सनल एप्रोच करने के बाद गांव की लाईट कटवाई गई। गांव में तब तक बड़ा नुकसान हो गया, लोगों ने करंट के झटके महसूस किए और घरों के बाहर आ गए। गांव में बिजली कटने के बाद अभी तक पुनः सप्लाई प्रारम्भ नहीं हो सकी है। आज सुबह से डेलवां के ग्रामीण बिजली विभाग के आगे खड़े है और कोई जिम्मेदार कार्यालय में 12 बजे तक उपस्थित नहीं मिला। अब अधिकारी से वार्ता हो चल रही है। गांव के ही अशोक जोशी ने कहा कि पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है और विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा गरीब ग्रामीण भुगत रहें है। बता देवें गांव गुसाईंसर बड़ा के जीएसएस से गांव डेलवां को सप्लाई दी जाती है। गांव में बिजली पोल पर लगी आग का वीडियो व ग्रामीणों का विरोध, आप भी देखें नीचे दिए गए वीडियो लिंक में। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों के लिए आप आज ही जुड़े टाइम्स के साथ। चैनल को सब्सक्राइब, शेयर जरूर करें और व्हाटसअप ग्रुप से जुड़ कर अपने क्षेत्र की सभी खबरों से अपडेट रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आटा चक्की जल कर खाख हुई, करंट का झटका लगा मालिक को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण अधिकारी के आने पर अब कर रहें है चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 12 बजे तक खाली पड़ा बिजली विभाग का कार्यालय, ग्रामीण किसे सुनाएं अपना दुख दर्द।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवां के ग्रामीण अलसुबह से विभाग के बाहर खड़े है
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवां में बिजली के झटकों से पैनल जल कर राख हुआ।