Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-10-20 at 20.40.52
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2025। खेत मे घुसकर एक युवक से मारपीट कर उसका हाथ तोड़ दिया। परिवादी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर दो नामजद सहित पांच छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बिग्गाबास रामसरा निवासी 38 वर्षीय दौलतराम पुत्र लालूराम जाखड़ ने इसी गांव के मनीराम पुत्र भगवानाराम जाट, उसके भांजा अशोक पुत्र इमिलाल गोदारा निवासी बिंझासर और दो तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि रविवार को आरोपी कुल्हाड़ी व लोहे का पाइप फव्वारा लेकर मेरे खेत में घुस गए। आरोपियों ने उसके आड़े फिर कर मारपीट की उसके शोर मचाने पर उसका भाई रूपाराम व भाभी आए व उसे छुड़वाया। आरोपी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। परिवादी का हाथ टूट गया और वह उपजिला अस्पताल पहुंचा। यहां उसकी पत्नी का फोन आया कि सुभाष पुत्र अन्नाराम जाट गली में लाठी लेकर घूम रहा है और घर से निकलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। परिवादी ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल देवाराम करेंगे।