Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसम्बर 2020। क्षेत्र के गांव रीड़ी, बाना, ऊपनी गांव पूरे क्षेत्र में ग्रामीण स्तरीय एकता के लिए प्रसिद्ध है। इस एकता के दर्शन आज देखने को भी मिले और रविवार को गांव रीड़ी में आयोजित सम्मान समारोह में गांव के विकास की मांग पर गांव के हारे और जीते हुए नेता कांग्रेस के डूडी गुट एवं मंगलाराम गोदारा गुट दोनों को ग्रामीण एक मंच पर ले आए। मौका था गांव में पंचायत समिति सदस्य का चुनाव हारने वाले हुणताराम जाखड़ के घर पर जिला परिषद सदस्य चुनाव जीतने वाले टेमाराम मेघवाल द्वारा आयोजित किए गए जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का। इस सम्मान समारोह में डूडी गूट द्वारा अपना वर्चस्व दिखा कर बनाए गए जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल का एवं पंचायत समिति में मंगलाराम गोदारा की ताकत दिखा कर प्रधान बनी उनकी पुत्रवधु सावित्री देवी का अभिनंदन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक स्वर में हारजीत के अंतर को छोड़ कर गांव रीड़ी का विकास करवाने का आह़्वान जिला प्रमुख एवं प्रधान से किया। कार्यक्रम में पूर्व उपप्रधान केसराराम गोदारा, जिला परिषद सदस्य श्रीराम भादू, कांग्रेस सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष विमल भाटी, जनप्रतिनिधि लालचंद कड़वासरा, ओमप्रकाश सारण बिग्गा, गणेशाराम जाखड़ रीड़ी, ओमप्रकाश बाना, सरजीत जाखड़ जैसलसर, अमरचंद गांधी ठुकरियासर, सहीराम नायक जैतासर, मालाराम सारण जाखासर, पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा, लालचंद नाई, नारायणराम मेघवाल, रीड़ी सहकारी समिति अध्यक्ष सुमित्रा देवी बाना, मेघराज चोटीया, बार एसोसीएशन अध्यक्ष गोपीराम जानूं, किशनाराम सारण नौसरिया, गोपालराम गोदारा बिग्गा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रभूराम गोदारा, मोतीराम बाना, सीताराम बाना, विमल भाटी, राजेन्द्र मेघवाल, राजेश मंडा आदि का भी माल्यापर्ण कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन रीड़ी सरपंच पति हेतराम जाखड़ ने किया एवं गांव में विकास की बात कही।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवनिर्वाचित प्रधान का तिलक लगा कर सम्मान किया सरपंच गुड्डीदेवी ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी में विकास के नाम पर ग्रामीण एक मंच पर लाए नेताओं को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में आयोजित सम्मान समारोह में अतिथियों को फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया गया।