Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specilssssssss
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2025। किसानों को फसल बीमा क्लेम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया, किसानों के बेहतरी के लिए लगातार केंद्र व राज्य सरकार काम कर रही है और कम्यूनिस्ट बेवजह मुद्दा हड़प रहें है। आज भाजपा कार्यकर्ताओं को जरूरत है कि गांव गांव तक ये बात पहुंचाए कि पहले में और अब में क्या अंतर है। ये बात केंद्रीय कानून मंत्री व सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने श्रीडूगरगढ़ में आयोजित समाज कल्याण विभाग के छात्रावास के भवन निर्माण के भूमिपूजन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण के होस्टल कैसे थे पहले और अब कैसे बन रहें है। अत्याधुनिक भवन के लिए सरकार ने 280 लाख का पूरा बजट दिया है। मंत्री ने अधिकारियों से निर्माण क्वालिटी का ध्यान रखने की बात कहते हुए मॉनिटरिंग करने की बात कही। विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र की समस्याओं के स्थाई निवारण करवाने के लगातार प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या का भी शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। स्वागत सम्मान के बाद भूमिपूजन किया गया। गोदारा जाट किसनाराम के हाथों पाया लगवाया गया। समारोह में मंच पर विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई, वरिष्ठ भाजपा नेता किसनाराम गोदारा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, पूर्वपालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, समाजसेवी रामदेव बोहरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, पूर्व सरपंच किशननाथ बलिहारा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, नरेश मोट, महेन्द्र सिंह, उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा मंचासीन रहे। वरिष्ठ कार्यकर्ता भीखाराम नाई व सांस्कृतिक विभाग के जिला सह संयोजक सुभाष स्वामी ने भी मंत्री का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यक्रम में बजरंगलाल सारस्वा, रतनसिंह राठौड़, रामकिशन दर्जी, जगदीश गुर्जर, सीताराम सोनी, भवानी तावणियां, पवन उपाध्याय, गोपाल छापोला, आईदान पारीक, नंदू नाई, वेदप्रकाश शर्मा, नानूराम कुचैरिया, रजत आसोपा, लक्ष्मीनारायण सेवग, समुद्रसिंह धीरदेसर चोटियान, जितेन्द्र सैनी मोमासर, हेमराज भादानी, पवन उपाध्याय, भंवरलाल दुग्गड, सत्यनारायण स्वामी, रमेश मूंधड़ा, थानमल भाटी, एडवोकेट रामनिवास सिला, गांव बिग्गा से पूर्व पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण सेवग, महावीर व्यास, बाबूलाल तावणियां, विजय सेवग व कुंभाराम बावरी, लिखमादेसर से जिला कार्यकारिणी सदस्य मदन मेघवाल सहित बड़ी संख्या में शहर एवं गांव के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा जाट किसनाराम से रखवाया गया पहला पत्थर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंत्री अर्जुनराम ने भाजपा कार्यकर्ताओं से गांव गांव सरकार के काम पहुंचाने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद ने क्षेत्र की पेयजल समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करवाने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भूमिपूजन संपन्न कर सांसद व विधायक ने पट्टिका का अनावरण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधि विधान से भूमि पूजन संपन्न करवाया गया।