Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specilssssssss
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2025। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का 17 अक्टूबर 2025 को श्रीडूंगरगढ़ दौरे का कार्यक्रम जारी हो गया है। सांसद व विधायक ताराचंद सारस्वत क्षेत्र में अनेक कार्यों का लोकार्पण करेंगे व भूमिपूजन करेंगे। सुबह 10 बजे सांसद नगरपालिका भवन के निकट राजकीय अंबेडकर छात्रावास भवन का भूमि पूजन करेंगे। उसके पश्चात गांव भोजास में सुबह 11.30 बजे 33 केवी जीएसएस का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 1 बजे गांव झंझेऊ में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। शाम 4 बजे गांव नारसीसर में दोपहर 3 बजे आरयूबी का लोकार्पण समारोह होगा। तोलियासर में शाम 5 बजे 132केवी जीएसएस का भूमि पूजन करेंगे। गांव जालबसर में शाम 7 बजे 33 केवी जीएसएस का लोकार्पण करेंगे। गांव गुसाईसर बड़ा में 132 केवी जीएसएस का भूमि पूजन व विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। वे यही से रात्रि 11.22 बजे श्रीडूंगरगढ़ से रेलमार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन सहित ग्रामीणों द्वारा आयोजनों की तैयारियां की जा रही है।