Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specilssssssss
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement
 श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2025। दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान द्वारा 19 अक्टूबर तक अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर डॉ. पुखराज साध ने बताया कि दिनांक बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ बाजार में  बीसीएमओ डॉक्टर डॉ राजीव सोनी, बीपीएम  राकेश थलोड, नायब तहसीलदार सुरजीत धायल के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा एवं भानुप्रताप सिंह द्वारा निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने बाजार में मैसर्स पुरसुमल, मैसर्स छप्पन भोग, मैसर्स मारुति ट्रेडिंग कंपनी एवं मैसर्स मोदी डेयरी से विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 6 नमूने लिए गए। मैसर्स मारुति ट्रेडिंग कंपनी पर 375 किलोग्राम रिफाइंड मूंगफली तेल गुलाब ब्रांड सीज किया गया। मैसर्स पुरसुमल पर 210 किलो दूषित मिठाई नष्ट करवाई गई एवं मैसर्स छप्पन भोग पर भी नमूनीकरण के साथ साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए। लिए गए नमूनों को जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। जांच रिर्पोट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।