Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specilssssssss
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ प्रजापति शिक्षा सेवा समिति द्वारा प्रजापति समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 26 अक्टूबर 2025 को आयोजित होगा। समारोह में कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समिति सदस्यों ने कुमावत के निवास पर बुधवार को मुलाकता कर उनके हाथों निमंत्रण पत्र का विमोचन करवाया व उन्हें शामिल होने का आग्रह किया। सदस्यों ने बताया कि मंत्री कुमावत ने अपनी सहमति दी है। समारोह की अध्यक्षता समाज सेवी जयचंदलाल अड़ावलिया करेंगे। समिति सदस्यों द्वारा उत्साह के जोश के साथ आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई। इस दौरान कार्यक्रम संरक्षक गणेशाराम बासनीवाल की अगवाई में समिति उपाध्यक्ष मोहनलाल मीनोठिया, मंत्री रामचंद्र छापोला, वरिष्ठ सदस्य नंदकिशोर बासनीवाल, गोपाल छापोला सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।