Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specilssss
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2025। बिग्गाबास में नवनिर्मित सारस्वत सदन का लोकार्पण आगामी 24 अक्टूबर 2025 को विश्वामित्र जयंती पर अभिजीत मुहूर्त में किया जाएगा। सारस्वत समाज समिति द्वारा उत्साह के साथ समारोह की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई। समारोह में बड़ी संख्या में सारस्वत समाज (कुण्डीय) के क्षेत्र व देश भर से लोग शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी डूंगरराम ओझा करेंगे और मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में भवन के लिए भूमि दानदाता केसराराम सारस्वा बींझासर, उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा, राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रामकिशन ओझा, सारस्वत समाज समिति श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष बजरंगलाल ओझा, नवनिर्मित सारस्वत सदन के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण तावणियां व समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां शामिल होंगे। समिति ने भवन की सजावट, समारोह की व्यवस्थाएं, दोपहर 1 बजे आयोजित होने वाले विशाल भोज आयोजन सहित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा बना ली है व व्यापक तैयारियां की जा रही है।