Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specilssss
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2025। क्षेत्र के गांव सेरूणा में डेंगू फैलने की खबर का प्रकाशन होने के बाद चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग ने युद्धस्तर पर डेंगू कंट्रोल के प्रयास प्रारंभ कर दिए है। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी सेरूणा पहुंच गए। सोनी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण के लिए टीम को लगा दिया है। एक अतिरिक्त डॉ की तैनाती यहां की जा रही है। वहीं सोनी ने बताया कि पीबीएम अस्पताल में हुई जांच में क्षेत्र के गांव बींझासर में एक, रीड़ी एक, तथा सेरूणा में 6 केस आए है। सोनी ने बताया कि 1 अक्टूबर से अब तक आए पॉजिटिव के स्वस्थ होने का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि सितंबर माह से सेरूणा में लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सोनी ने कहा कि कल से गांव में फोगिंग शुरू करवा दी जाएगी। एंटी लार्वा गतिविधियों को बढ़ाया जा रहा है। चिकित्सा कर्मियों को घर घर सर्वे करने के लिए पाबंद कर दिया गया है। डॉ सोनी ने ग्रामीणों से भी जागरूकता अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक जागरूक होकर अपने घरों में पानी एकत्र ना होने दें। कूलर या कहीं गड्ढे में पानी भरा हो तो उसे खाली कर साफ करें। वहीं छोटे बच्चों को पूरी बाजू के कपड़े पहनाए और मच्छरों से बचाव करने का प्रयास करें।