Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specils0d
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2025। अवकाश के दिनों में निजी शिक्षण संस्थानों के खुलने के मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनिया वीर ने सख्त रूख अपनाया है। पूनियां ने सोमवार को क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थानों का निरीक्षण किया और विद्यालय खुले मिले। पूनियां ने उन्हें शिविरा पंचाग की पालना करने के सख्त निर्देश देते हुए नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही। पूनियां ने एक आदेश जारी कर क्षेत्र के सभी निजी शिक्षण संस्थानों को शिविरा पंचाग की अक्षरश: पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में निजी विद्यालयों द्वारा आदेश की अवहेलना पाई गई तो उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।