Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-10-12 at 16.35.17
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2025। क्षेत्र के गांव बेनीसर के पंचायत भवन में रविवार सुबह 10 बजे किसान केसरी रामेश्वरलाल डूडी की स्मृति में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण व डूडी समर्थक शामिल हुए। सभी ने दो मिनिट का मौन रखा व डूडी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। सभा में रामलाल जाखड़, जिज्ञासु सिद्ध, मघाराम सिंवर ने डूडी के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के बारे में स्मृतियों को साझा किया। ओमप्रकाश ने बताया कि सभी वक्ताओं ने डूडी को सर्वमान्य नेता बताते हुए सभी को साथ लेकर चलने वाले नेता कहा। युवाओं ने नम आंखो से डूडी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सभा में गणेशाराम गोदारा, गणेशाराम पोटलिया, भगुनाथ हुड्डा, भंवरलाल जाखड़, अमरचंद नाथ सिद्ध, बनाराम डोगीवाल, भागूराम सिंवर, देवनाथ सिद्ध, भंवरलाल डोगीवाल, हीरनाथ सिद्ध, गोपीनाथ सिद्ध, रामलाल जाखड़, उत्तमनाथ सिद्ध, नौरंगलाल नायक, रतनलाल नायक, नारायणराम गोदारा, भगवानाराम चाहिलिया, सोनू पंवार, नरेन्द्र गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा, शंकरलाल डोगीवाल, हंसराज जाखड़, रेवंतनाथ सिद्ध, उदाराम गोदारा, मघाराम सिंवर, मदननाथ सिद्ध, ओमप्रकाश जाखड़, अर्जुन नायक, मुखनाथ सिद्ध, सहीराम गोदारा, श्यामलाल पोटलिया, मनोज गोदारा, अशोक डोगीवाल, राजन मूंड, किसननाथ हुड्डा, सत्यनारायण गोदारा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डूडी को पुष्पाजंलि अर्पित की ग्रामीणों ने, जताया शोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दो मिनिट का मौन रखकर साझा की किसान केसरी की स्मृतियां।