Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2025। मारपीट के एक मामले में कोर्ट का गैर जमानती वारंटी पुलिस ने मंगलवार को धर दबोचा है। पुलिस ने इसे पकड़ने के प्रयास कई गांवो में किए ओर आखिरकार वारंटी अपने ही गांव में पकड़ा गया। कांस्टेबल पुनीत कुमार, चंद्रपाल व अभिषेक की टीम मुखबीर से सूचना मिलने पर थाने से रवाना होकर गुसाईंसर बड़ा पहुंचे। यहां आरोपी के नहीं मिलने पर पुलिस दल लोडेरा व डेलवां गांव पहुंचा व संभावित स्थानों पर दबीश दी। उसके बाद मुखबीर से सूचना मिली की आरोपी अपने ही गांव गुसाईंसर बड़ा की गुवाड़ के पास गली में बैठा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने भागने का प्रयास किया। टीम ने स्थाई वारंटी 25 वर्षीय बाबूलाल पुत्र लिछमणराम जाट को पीछाकर पकड़ा व गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया व न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।