Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2025। पेट, आंत व लीवर संबंधी बीमारियों से जूझ रहें मरीजों के लिए नि:शुल्क शिविर के आयोजन की खबर तुलसी मेडिकल एंड रिसर्च सेंअर अस्पताल से आई है। गुरूवार सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे अस्पताल परिसर में शिविर का आयोजन होगा जिसमें गेस्ट्रोएंटरोलोजिस्ट डॉ अनिल खत्री अपनी सेवाएं देंगे। संस्था के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि जो मरीज पेट संबंधी बीमारी जैसे कब्ज, एसिडिटि, पेट फुलना, अपच, रक्त की उल्टी, काली लैटिन, पाइल्स, लैटिन में खून आना, पीलिया, भोजन निगलने में समस्या आदि से परेशान हो, वे सभी इस शिविर में नि:शुल्क परामर्श ले सकेंगे। शिविर का लाभ लेने के लिए रोगी एडंवास में पंजीकरण कल सुबह 8.30 बजे से करवा सकेंगे। संस्था अध्यक्ष भीखमचंद पुगिलया व मंत्री धर्मचंद धाड़ेवा ने क्षेत्रवासियों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कस्बेवासियों की सेवा के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों को बुलाकर शिविर सेवाओं का लाभ उपलब्ध करवाया जाहा है। ऐसे में मरीज तय समय पर पहुंच कर शिविर का लाभ लेवें।