Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2025। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में बीकानेर की क्रिकेट टीम ने रजत पदक हासिल किया है। बालोतरा के पचपदरा में आयोजित प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला बीकानेर व उदयपुर के साथ हुआ। बीकानेर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 129 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए उदयपुर की टीम ने 18 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। बीकानेर टीम की कप्तान सरिता घिंटाला ने अर्धशतकीय पारी खेली। पूरी टीम में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की 8 खिलाड़ी छात्राएं शामिल है। जिनमें लिखमीसर की 2 खिलाड़ी छात्राएं, बादनूं की 6 खिलाड़ी, तेजरासर की 1 छात्रा व दंडी से एक छात्रा, गोडू बज्जू की 6 छात्राओं ने खेल प्रदर्शन किया। इस दौरान रणवीरसिंह (कोच) जयपुर, अणदाराम पूनिया, रामनिवास भूवाल, सुभाष, रघुवीरसिंह कड़वासरा, रोहिताश, मोनिका (शिक्षिका), रामचन्द्र (लाईब्रेरीयन) पूजा सारस्वत आदि उपस्थित रहें। सभी ने टीम को बधाई देते हुए आगे ओर बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्रिकेट की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम ने जीत लिया रजत पदक।

कबड्डी में 14 वर्षीय छात्र व छात्रा टीमों ने जीता कांस्य पदक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ब्यावर के गैनपुरा में आयोजित 14 वर्षीय कबड्डी छात्र व छात्रा वर्ग में बीकानेर की दोनों टीमों ने कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता में खेल रहें बाडेला के खिलाड़ी जगदीश पुत्र किशनाराम ज्याणी और छात्रा खिलाड़ी अनिता पुत्री कानाराम राईका ने बेस्ट ऑल राउंडर के खिताब जीते। छात्रा अनिता ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। छात्र टीम में नोसरिया का प्रिंस सारण व छात्रा टीम में रीड़ी से आईना, आरती और रमेश शामिल है। बालक बालिकाओं की टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया और टीम कोच व प्रभारी ने उन्हें बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 14 वर्षीय छात्र छात्रा वर्ग में बीकानेर की टीमों ने जीता कांस्य पदक।