Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2025। शरद पूर्णिमा पर कस्बे का सबसे बड़ा हनुमानजी मेला हनुमान धोरा मन्दिर प्रांगण में मंगलवार को आयोजित होगा। पुजारी श्रीभगवान सिखवाल ने बताया कि सोमवार रात्रि को अमृत खीर का आयोजन होगा और मंगलवार सुबह 4 बजे बाबा के अभिषेक के साथ खीर का प्रसाद वितरण शुरू कर दिया जाएगा। मेले के लिए पूरे मंदिर परिसर में नया रंग-रोगन किया गया है एवं मेले पर विशेष सजावटें भी की जाएगी। मंगलवार को दिन भर मेला आयोजित होगा वहीं मंगलवार शाम को मंदिर परिसर में बाबा का जागरण आयोजित होगा।
प्रशासन ने चलाया विशेष अभियान, किया श्रमदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा के ईओ चार्ज लेने के बाद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था में कई प्रयास दिखाई दे रहे है। हनुमान धोरा मंदिर द्वारा मेले के दौरान आग्रह किया तो शनिवार सुबह पालिका के सफाईकर्मियों का दस्ता पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा की अगुवाई में हनुमान धोरा पहुंचा। पालिका टीम ने विशेष अभियान चला कर हनुमान धोरा प्रांगण की सफाई की। अभियान की शुरुआत पालिकाध्यक्ष एवं ईओ ने झाड़ू लगा कर श्रमदान के साथ की। पालिका के सफाई कर्मियों ने जमादार सुनील वाल्मीकि के निर्देशन में हनुमान धोरा प्रांगण की सफाई की।