Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

देर रात दो कारें भिड़ी आमने-सामने, दो की मौत, तीन गंभीर घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2025। देर रात जोधपुर बीकानेर हाइवे पर दो कारें आमने सामने भिड़ गई। जिसमें कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दो जनों की मौत हो गई है। तीन गंभीर घायलों का बीकानेर पीबीएम में ईलाज चल रहा है। दोनों मृतक बीकानेर निवासी है और वे गणेशम होटल से किसी विवाह समारोह में शामिल होकर निकल रहें थे। सामने से आर रही कार से उनकी कार भिड़ गई। जिसमें एक महिला व एक पुरूष की मौत हो गई, मृतक महिला अजमेर व पुरूष बीकानेर का बताया जा रहा है। जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हाइवे पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंच कर क्रेन की सहायता से गाड़ियों को मौके से हटवाया और रास्त क्लियर करवाया।


डिग्गी में डूबने से दो मासूमों की मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोलायत थाना क्षेत्र के गांव हिराई ढाणी में दो बच्चों की दर्दनाक मौत डिग्गी में डूबने से हो गई। गोनेयणा, भटिंडा निवासी सोनू कौर पत्नी जसविंद्रसिंह बावरी ने पुलिस को सूचना दी कि वह परिवार सहित हिराई ढाणी की रोही में खेत लेकर रहती है। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे खेत में बनी डिग्गी के पास खेल रहें उसके दो मासूम बच्चे गुरनुर व गुरवीर डिग्गी में गिर गए। जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई जयसिंह को दी है।