Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2025। क्षेत्र के गांव टेऊ के राबाउमावि में दो नए कमरों के निर्माण के लिए बुधवार को भूमिपूजन किया गया। बचपन में इसी विद्यालय में पढ़े भामाशाह सिराजुद्दीन यहां अपनी अम्मी व अब्बू की स्मृति में दो कमरो का निर्माण करवा रहें है। दोनों कक्षों में टेबल कुर्सी सहित पूरा फर्नीचर भी बनवाया जाएगा। जिसकी कुल लागत 11 लाख रूपए होगी। भूमिपूजन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने शिक्षा के मंदिर में किए गए दान को भारत के विकास में दिया गया योगदान बताया। महिया ने दानदाता का आभार जताते हुए कहा कि एक तो स्कूल और ऊपर से बालिका स्कूल में किया गया ये दान कई पीढ़ियों के लिए उपयोगी होगा। कार्यक्रम में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज वीर पूनियां ने दानदाता के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि दानदाताओं के सहयोग से अनेक स्कूलों में हो रहें विकास कार्य बच्चों के भविष्य का निर्माण करेंगे। ये दान समाज में सृजन ऊर्जा को बढ़ाने वाला दान है। इस मौके पर एसीबीईओ अशोक चुग और स्कूल के प्रभारी पवन कुमार मोदी ने सिराजुद्दीन का सम्मान करते हुए आभार जताया। इस दौरान अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव टेऊ के सरकारी स्कूल में दानदाता सिराजुद्दीन ने दिया 11 लाख का सहयोग, 2 कमरों का निर्माण हुआ प्रारंभ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा विभाग के अधिकारी व अतिथियों ने जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूजन में शामिल हुए पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने इसे श्रेष्ठ दान बताया।