Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

हाइवे पर हुई दुर्घटना में बाइक सवार हुआ घायल, जाखड़ ने दिखाई तत्परता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर बिग्गा गांव के पास गुरूवार शाम को एक मोटरसाइकिल के सामने एक कुत्ता आ जाने से दुर्घटना हो गई। बाइक सवार बिग्गा निवासी भागीरथ मोटसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां पास ही चल रहें रोड के कार्य से रीड़ी निवासी रामदयाल जाखड़ घायल को तुरंत अपनी कार में लेकर उपजिला अस्पताल पहुंचे और ईलाज शुरू करवाया।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने याद किया गांधी व शास्त्री को, पुष्पाजंलि अर्पित की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरूवार सुबह गांधी पार्क में गांधी व शास्त्री जयंती पर उन्हें याद किया व पुष्पाजंलि अर्पित की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य व बंगाल कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र पारख भी श्रद्धाजंलि सभा में शामिल हुए। पारख ने कार्यकर्ताओं को गांधीजी के अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस दौरान सेवादल कांग्रेस के संभाग प्रमुख विमल भाटी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष ओम गुरावा, कन्हैयालाल सोमानी, मनोज पारख, विमल भाटी, मूलचंद स्वामी, राजेश मंडा, अमरचंद सिखवाल, रमेश प्रजापत, सीताराम सिंवर, मुन्नीराम दुसाद, चिमनलाल सिंधी, अयूब दमामी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।भाजपा का जिला स्तरीय आयोजन हुआ श्रीडूंगरगढ़ में, विधायक सहित जिला स्तरीय नेता हुए शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गांधीजी व शास्त्रीजी को याद किया।

रमन आईटीआई कॉलेज में गांधी जयंती पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमन आईटीआई कॉलेज में गांधी जयंती पर श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। संस्थान निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने गांधीजी चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और गांधी दर्शन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को गांधीजी के शांति व अहिंसा के आदर्शों की पालना करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सन्दीप गोदारा ने गांधी जयंती पर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र के कल्याण और प्रगति के लिए समर्पित रहने, एक स्वच्छ, समर्थ, सशक्त व समृद्ध भारत का निर्माण करने में योगदान देने का संकल्प लेने की बात कही। विद्यार्थियों और कॉलेज स्टाफ ने दो मिनिट का मौन रखा और गांधीजी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रमन आईटीआई कॉलेज में मनाई गांधी जयंती, पुष्पाजंलि अर्पित कर रखा मौन।

भारती निकेतन में मनाया विजयादशमी का पर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षण संस्थान भारती निकेतन में गुरूवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य सत्यनारायण स्वामी के निर्देशन में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें निर्णायक की भूमिका तसलीम अहमद व किशनलाल राजपुरोहित ने निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भूमिका माली व प्रीति सारस्वत ने हासिल किया। वहीं दूसरे स्थान पर राधिका पारीक व तृतीय स्थान रीतिका ओझा ने प्राप्त किया। विजेता बालिकाओं को पुरसकृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए हिंदी व्याख्याता सीमा भोजक ने दशहरे के बारे में विभिन्न जानकारियां दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दशहरे पर आयोजित हुई भाषण प्रतियोगिता, बालिकाओं ने दी प्रभावी प्रस्तुतियां।

जेपीएस में मनाया दशहरा, किया रावण दहन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जयपुर पब्लिक स्कूल श्रीडूंगरगढ़ में गुरूवार को दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने दसमुख रावण का पुतला बनाया। संचालक कुंभाराम घिंटाला ने विद्यार्थियों को दशहरे के ऐतिहासिक व परंपरागत महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि बुराई पर सदैव जी अच्छाई की ही होती है और ये पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों के बारे में जानकारी देते हुए उनके आदर्श जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। स्कूल की एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने नवदुर्गा पूजन की शुभकामनाएं देते हुए दशहरे का महत्व बताया। इस दौरान पूरा स्टाफ मौजूद रहा और जय श्री राम के जयकारों के साथ रावण दहन किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में बच्चों ने बनाया रावण, जयकारों के साथ किया रावण दहन।