Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पूर्व विधायक ने की आक्रोश रैली की अगुवाई की, तीन दौर की हुई वार्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फल, सब्जी व मनिहारी मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को आक्रोश रेली निकाली गई। पूर्व विधायक ने रैली की अगुवाई की और प्रशासन से रेहड़ी ठेला व मनिहारी ठेले लगाने वालों को जगह देने की मांग की। रैली उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंच कर पूर्ण हुई। यहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने, मुख्य बाजार में अस्थाई दुकानदारों को सामान बेचने के लिए स्थान दिए जाने, जब्त सामान लौटाने व एक पालिका कार्मिक को हटाने की मांगे रखी। दो दौर की विफल वार्ता के बाद प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के भीतर बने पार्क में टेंट लगाकर धरना देने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस का रूख भी सख्त रहा और बीकानेर से आरएसी जवान बुला लिए गए। प्रशासन से तीसरे दौर की वार्ता में दो दिन का समय देने पर सहमति बन गई। मुकेश ज्याणी ने बताया कि प्रशासन ने दो दिन में सर्वें करवाने व पूरी जानकारी लिए जाने की बात कही है। इस दौरान गौरव टाडा, कैलाश मेघवाल, मोहम्मद इमरान, बाबू एहसान, सोहेल सहित अनेक श्रमिक, महिलाए व युवा शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मजदूर वर्ग ने निकाली आक्रोश रैली, बाजार में स्थाई स्थान देने की मांग की।

धूमधाम से मनाया कालरात्रि माँ का जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शारदीय नवरात्र के सांतवे दिन सोमवार को कालरात्रि माँ का जन्मोत्सव कालका माता मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर को गुब्बारों व रोशनियों से सजाया गया। पुजारी जग्गू महाराज ने ज्योत प्रज्ज्वलित कर महाआरती संपन्न करवाई। काली रूप में सजी धजी एक नन्हीं कन्या से केक का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और दर्शन कर अपनी मन्नतें मांगी। मंदिर में दिन भर जयकारे गूंजते रहें। विधायक ताराचंद सारस्वत ने भी आज मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान प्रबंधन समिति अध्यक्ष हनुमान डागा, मंत्री महेंद्र डागा, रमेश मूंधड़ा, सदस्य मालचन्द बोथरा, लक्ष्मीपत भादानी, शुभम बोथरा, महेन्द्र पुगलिया, ओमप्रकाश जाजू, हरीश सुनार, सतीश डागा, आयोजन समिति के मानकचन्द डागा, अशोक झाबक सक्रिय रहें। इनकी देखरेख में आयोजन संपन्न हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालका माता मंदिर में उमड़े श्रद्धालु।

बिजली कार्मिकों ने दिया ज्ञापन, की समाधान की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में बिजली कार्मिकों ने श्रीडूंगरगढ़ प्रथम, द्वितीय व ऊपनी कार्यालयों में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। कार्मिकों ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के बैनर तले प्रबंध निदेशक जोधपुर डिस्कॉम जोधपुर के नाम ज्ञापन सौंपे। संघ पदाधिकारी विनोद कुमार की अगुवाई करते हुए बताया कि इन मांगो को लेकर कार्मिकों में रोष बढ़ रहा है। पप्पू मीणा ने बताया कि कार्मिक लगातार इंजीनियर सुपरवाइजर व सीनियर इंजीनियर सुपरवाइजर पद सृजित करने, स्टफिंग पैटर्न लागू करने, तकनीकी कार्मिकों को सेवा पूर्ण करने पर जोधपुर डिस्कॉम की तरह वित्तीय लाभ नियुक्ति तिथि से देने, मंत्रालयिक कार्मिकों की टंकण परीक्षा का आयोजन डिस्कॉम स्तर पर करवाए जाने की मांग की। सहायक अभियंता आरपी मीणा, सुनील स्वामी ने सकारात्मकता के साथ ज्ञापन एमडी को भिजवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान इकाई महामंत्री पप्पूलाल कुमावत, सत्यनारायण शर्मा, मंगलाराम, विनोद मीणा, रमेश दत्त, परमानंद, शंकरसिंह, विक्रम, पंकज सहित अनेक कार्मिक मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली कार्मिकों ने दिया ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग की।