Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2025। बीकानेर पीबीएम अस्पताल के लिए जा रहें एक मरीज की कार रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गई। कुछ देर पहले रीड़ी व बाना के बीच हुई ट्रेलर व कार टक्कर में लाडनू के बड़ा बास निवासी 60 वर्षीय नानू खां पुत्र हीरू खां क्यामखानी ने उपजिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य घायल इकबाल खान पुत्र इंदुखां को बीकानेर रेफर कर दिया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को सूचना दी है। प्राप्त सूचना के अनुसार नानू खां बीकानेर अस्पताल अपनी बीमारी संबंधी  का परामर्श लेने ही जा रहें थे। वहीं दोनों को रीड़ी निवासी युवकों ने तत्परता से उपजिला अस्पताल पहुंचाया था। कार व ट्रेलर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार व ट्रेलर में हुई टक्कर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार की छत ट्रेलर में घुसी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार।