Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2025। नवरात्र स्पेशल के रूप में ताल मैदान में लगने वाले राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में उल्लास उमड़ रहा है। मेले में बड़ी संख्या में बच्चों के साथ परिवार के परिवार पहुंच रहे है। यहां झूलों का लुफ्त उठाने के साथ लोग त्योहारी सीजन में खरीददारी का आनंद ले रहे है। युवतियों के लिए इमिटेशन ज्वेलरी का भंडार मेले में सजाया गया है। वहीं खाटा चुरी की दुकान में 50 से अधिक खट्टे मीठे वैरायटी वाले खाटा, चुरी, टॉफियां, गोलियां मिल रहे है। लेडीज पर्स की दुकानें सजी है और रिजेनेबल रेंज में कपड़ों की दुकानें भी सजी है। वहीं विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों की भी कैंटीन व दुकानें सजी है। क्षेत्रवासी परिवार सहित मेले का जमकर लुफ्त उठा रहे है। पीएनबी ब्रांच मैनेजर विनोद मीणा ने शुक्रवार को गणेश पूजन कर मेला प्रारंभ किया। मीणा ने मेलों को भारत की सांस्कृतिक विरासत बताया जो लोक जन मानस में रचे बसे है। मेला आयोजक विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील गौड़ ने बताया कि मेले में विशेष रूप से भव्य एंट्री गेट इंडिया गेट के रूप में सेल्फी पॉइंट सजाया गया है। गौड़ ने बताया शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक मेले में जबरदस्त रौनक रहती है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएनबी ब्रांच मैनेजर विनोद मीणा ने शुक्रवार को मेले का प्रारंभ गणेश पूजन के साथ किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में उमड़ रहें क्षेत्रवासी।