Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

एनवीपी की बैठक संपन्न, जैन को दी सांस्कृतिक प्रभारी की जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुक्रवार शाम को नागरिक विकास परिषद भवन में परिषद सदस्यों की बैठक संपन्न हुई। परिषद अध्यक्ष तुलसीराम चोरड़िया की अध्यक्षता में वित्तीय लेन देन के लिए बैंक खातों का संचालन अध्यक्ष मंत्री व कोषाध्यक्ष में से किन्हीं दो के संयुक्त हस्ताक्षर से किए जाने का निर्णय लिया गया। इस कार्य के लिए कोषाध्यक्ष बालकिशन पांडिया को अधिकृत किया गया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अनुमोदन की कार्रवाई पूर्ण करने के लिए उपमंत्री सुरेश कुमार भादानी व बालकिशन पांडिया को जिम्मेदारी दी गई। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी पद पर सर्वसम्मति से केएल जैन को बनाया गया। अध्यक्ष चोरड़िया ने बताया कि आड़सर बास के दानदाता नेमचंद सोहनलाल डाकलिया परिवार के आर्थिक सौजन्य से परिषद के बैनर तले नि:शुल्क लेंस प्रत्यारोपण शिविर के आयोजन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। मंत्री विजयराज सेवग ने बताया कि श्रवण कुमार गुरनाणी, भंवरलाल भोजक, श्रीगोपाल राठी को शिविर संबंधी कार्रवाइयों का दायित्व दिया गया। बैठक मे क्रीड़ा मंत्री रमेश प्रजापत, कार्यसमिति सदस्य श्रवण कुमार गुरनाणी, विजयराज सेठिया, भंवरलाल भोजक, ललित कुमार बाहेती, संजय कुमार कर्वा, एडवोकेट जगदीश प्रसाद भाम्बू, देवकिशन छंगानी, मनोज गुसाईं, दीपक गौत्तम, मनोज कुमार झालरिया सदस्य उपस्थित रहें। अध्यक्ष व मंत्री ने सभी का आभार जताया। परिषद के कार्मिक मालचंद जाट ने भी बैठक की व्यवस्था मे सहयोग किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एनवीपी की बैठक के आयोजन में लिए जरूरी निर्णय।

साहित्यकार रवि पुरोहित अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में आमंत्रित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा खींवादास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सीकर, मानविकी बहु अनुशासनिक साहित्य शोध संस्थान, रावतसर और चिंतन प्रकाशन कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 30 व 31 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। आयोजन सचिव डॉ. विजय कुमार पटीर ने बताया कि भूमण्डलीकृत वैश्वीकरण के संदर्भ में भारतीय संस्कृति के बाजारीकरण विषय पर आयोज्य सेमीनार में देश-विदेश के अनेक विद्वान और शोधार्थी भाग लेंगे। बीकानेर के प्रतिष्ठित साहित्यकार, संपादक, आलोचक रवि पुरोहित विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और उपभोक्तावादी दौर में समय, समाज और संस्कृति के बदलते मूल्यों पर वक्तव्य देंगे। पटीर ने बताया कि दो दिनों में केंद्रीय विषय के 20 से अधिक उप विषयों पर व्याख्यान होंगे। इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य और शोध क्षेत्र से जुड़े अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी चयनित विद्वानों को अर्पित किए जाएंगे। अनेक साहित्यिक पुरस्कारों से सम्मानित रवि पुरोहित इससे पूर्व भी अनेक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स और राष्ट्रीय स्तर के सेमिनारों में भाग ले चुके है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रवि पुरोहित शामिल होंगे अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी में।

सारण की स्मृति में होगा दो दिवसीय आयोजन, सोमवार को करेंगे प्रतिभाओं का सम्मान। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के नेता रहें लूणाराम सारण की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में दो दिवसीय आयोजन होंगे। छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने बताया कि इस अवसर पर दो दिवसीय आयोजन में 28 सितम्बर को युवाओं एवं छात्रों के बौद्धिक विकास हेतु सामान्य ज्ञान, निबन्ध, कविता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं 29 सितम्बर को श्रंद्धाजलि सभा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। जिसमें क्षेत्र के सभी वर्गों के विद्यार्थियों की भागीदारी रहेगी। प्रतियोगिताएं आयु वर्ग के अनुसार होगी व विजेताओं को पुरस्कृत किए जाएंगे। सुशील सेरडिया ने विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थी 28 सितम्बर को प्रातः 10 बजे तक आधार कार्ड एवं अंक तालिका दिखाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। भाषण एवं कविता प्रतियोगिता के लिए 28 सितम्बर को दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

कोटासर में कल होगा दो दिवसीय मेला शुरू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कोटासर के मां शक्ति दादी मंदिर में दो दिवसीय मेला महोत्सव रविवार से शुरू होगा। मंदिर के पुजारी ने बताया कि रविवार रात्रि को मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन होगा। जागरण में गंगाशहर बीकानेर के बजरंगलाल जोशी एंड पार्टी की ओर से भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। सोमवार सुबह मंदिर में मां शक्ति दादी का विशेष श्रृंगार,पूजा अर्चना, ज्योत दर्शन एवं महाप्रसाद का आयोजन होगा। मंदिर परिसर में मेले की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर में माँ शक्ति दादी का मेला होगा कल शुरू।