Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसम्बर 2020। चाय के शौक़ीन आपको हर जगह मिल जाएंगे। कई लोग तो ऐसे भी होते हैं, चाय के बिना जिनकी नींद नहीं खुलती। इसलिए इसमें कोई शक़ नहीं कि सुबह की चाय हो या फिर ऑफिस के काम के बीच की चाय, किसी को भी तरोताज़ा कर सकती है। और जब मौसम ठंड का हो तो चाय पीना का मज़ा ही कुछ और हो जाता है। हालांकि, ज़रूरत से ज़्यादा या फिर खाली पेट चाय पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस वैसे तो दुनियाभर में 21 मई को मनाया जाता है, लेकिन भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मलेशिया, तंज़ानिया जैसे देशों में इसे हर साल 15 दिसंबर को मनाया जाता है। आज अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस के दिन जानें चाय से जुड़े फायदे और नुकसान।

चाय के फायदे

– चाय पीने से आपको फुर्तिला महसूस होता है, ऐसा इसमें मौजूद कैफीन और टैनिन की वजह से होता है।

– साथ ही इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मज़बूत रखता है और कई बीमारियों से सुरक्षा भी प्रदान करता है।

– चाय में पाया जाने वाला अमीनो-एसिड आपके दिमाग़ को अलर्ट रखने के साथ उसे शांत भी करता है।

– चाय में एंटीजेन मौजूद होते हैं, जो शरीर को एंटी-बैक्टीरियल क्षमता देते हैं।

– चाय बढ़ती उम्र की रफ्तार को भी कम करती है।

– चाय में फ्लोराइड होता है, जो हड्डियों को मज़बूत करता है और दांतों में कीड़ा लगने से भी रोकता है।

– सिर्फ यही नहीं, बल्कि रिसर्च में ये बात भी सामने आई है कि चाय कैंसर, उच्च कॉलेस्ट्रोल, लिवर और दिल से जुड़ी बीमारियों से भी बचाती है।

चाय के नुकसान

– ज़्यादा चाय पीने से दिल की बीमारी, डायबिटीज़ और वज़न बढ़ाने की भी संभावना रहती है।

– दिनभर में तीन कप से ज़्यादा चाय पीने से एसिडिटी हो सकती है।

– पाचन क्रिया को कमज़ोर बना देती है चाय।

– इसमें मौजूद कैफीन से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

– ज़्यादा चाय पीने से इसे पीने की लत लग सकती है।

– दांतों पर भी इसका बुरा असर पड़ता है।