Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
370148042_689041386616008_687116649849482737_n
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2025। क्षेत्र में सार्वजनिक हित के स्थानों पर भी सामान चोरी की वारदातें बढ़ रही है। गांव गोपालसर की रोही में एक 33 केवी जीएसएस की लाइन के चल काम की साइट पर रखा बिजली का सामान चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। बिदासरिया, जसरासर निवासी प्रतापसिंह पुत्र शिवनाथसिंह राजपूत ने सेरूणा थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी कंपनी जीएसएस गोपालसर प्रथम के लिए 33 केवी लाईन का कार्य कर रही है। इस लाइन का कार्य जोधपुर डिस्कॉम के तहत एल एण्ड टी कंपनी की देखरेख में हो रहा है। 19 सितंबर 2025 को 500 मीटर लाइन का काम किया था। उसी रात को तार और उससे संबंधित सामान 1500 मीटर तार, पित इन्सुलेटर, 25 नोज आदि सामान किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दी है।