Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसम्बर 2020। कड़कड़ाती सर्द रात में सड़क पर भोजन बना कर खाकर रात बिता रहें है श्रीडूंगरगढ़ के किसान। ये किसान दल केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में श्रीडूंगरगढ़ से शाहजहांपुर पहुंचा है। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव जेठाराम लाखुसर, का. छोगा राम तर्ड, हरजीराम मुंड, धर्मवीर गोदारा, तोलाराम गोदारा एसएफआइ से मुकेश ज्याणी, ओमप्रकाश सिद्ध शाहजहांपुर बॉर्डर पर खड़े है। किसानों की ये टीम ने सड़क पर खाना बना कर खाते है वहीं ठंडे पानी से नहा कर कपड़े सुखाते है। ये लोग अपना राशन साथ लेकर गए है और वहीं छोटी भट्टी जला कर बैठ गए है। इन किसानों ने डेरा जमाते हुए कहा कि हम किसान ढाणी में रहें या सड़क पर रहें संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। सभा के जेठाराम लाखुसर ने बताया कि यहां किसानों का आना लगातार जारी है और पुलिस ने उन्हें दिल्ली से 100 किलोमीटर पहले राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पर रोक लिया है। लाखुसर ने कहा कि किसान एकता का अद्भुत दृश्य यहां देखने को मिल रहा है। लाखुसर ने बताया कि आगामी दो दिनों में हरियाणा पुलिस के बैरिकेट्स तोड़ कर किसान दिल्ली हरियाणा बॉर्डर तक पहुंचेंगे। लाखुसर ने बताया कि घड़साना के पूर्व विधायक कॉमरेड पवन दुग्गल अपने पूरे परिवार के साथ यहां लंगर में अपनी सेवाएं दे रहे है। उन्होंने बताया कि दुग्गल पूर्व विधायक अनूपगढ़ घड़साना दुग्गल की पत्नी कॉमरेड रानी दुग्गल, बेटी अन्नू दुग्गल ने लंगर में दाल बनाई व रोटियां सेंकी है। दुग्गल ने किसानों को भोजन परोसा व मजबूती से केन्द्र सरकार के खिलाफ डटे रहने की बात कही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से शाहजंहापुर पहुंची किसानों की टीम सड़क किनारे भोजन पकाते हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने सड़क पर डेरा जमाते हुए कहा कि ढाणी हो या सड़क संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शाहजहांपुर में घड़साना के पूर्व विधायक कॉमरेड पवन दुग्गल परिवार सहित लंगर में खाना बना कर किसानों को खिलाने की सेवाएं दे रहें है।