Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2025। शहर के मुख्य बाजार में मनिहारी, रेहड़ी-ठेला लगाने वालों ने बुधवार को जमकर नारेबाजी करते हुए अपने रोजगार का हक मांगा। रेहड़ी ठेला संचालकों व मनिहारी का कार्य करने वाली महिला शक्ति ने बताया कि बार बार उन्हें बाजार से हटाया जा रहा है जिससे वे परेशान हो गए है। इन्होंने बताया कि वे कई दशकों से यही कार्य कर रहें है और उनकी आजीविका का साधन ये रेहड़ी व ठेले ही है। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले हुए विरोध प्रदर्शन में गांधी पार्क से रैली निकाली गई व करीब दो घंटे तहसील कार्यालय में जमकर नारेबाजी की गई। तहसीलदार व ईओ श्रीवर्द्धन शर्मा को ज्ञापन देकर अपनी मांगे रखी तो शर्मा समस्या सुनी व सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने मौके पर ही तहसीलदार को बाजार का निरीक्षण कर ठेले वालों की समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। यूनियन नेताओं ने रोज़गार छीनने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं करने की बात कही। एसएफआई के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश ज्याणी ने पालिका प्रशासन के कार्मिकों पर अनैतिक रवैया होने का आरोप लगाया। एसएफआई के पूर्व तहसील अध्यक्ष गौरव टाडा ने रोज़ी-रोटी के लिए जगह दिए जाने की पूरजोर पैरवी की। इस दौरान सुभाष जावा, शौकीन काज़ी, जावेद बेहलीम, ताहिर काज़ी, कैलाश मेघवाल, सुनील टेऊ सरपंच, गिरधारीलाल जाखड़ सहित अनेक साथी मौजूद रहे।