Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की पुत्रवधू सावित्री देवी क्षेत्र में नई महिला शक्ति के रूप में उभरी है और आज गांव लिखमादेसर में महिला सरपंच सरस्वती देवी ने उनके सम्मान में पलक पावंड़े बिछा दिए। सरस्वती देवी ने नोटों की माला प्रधान को पहनाई और प्रधान को ग्रामीण श्रीडूंगरगढ़ की बागडोर संभालने पर बधाई दी। बता देवें प्रधान सावित्री देवी राजनीति में नई जरूर है परन्तु उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक पैठ की रही है। आज उन्होंने पूरे विश्वास के साथ ग्रामीण महिलाओं से कहा कि राज्य सरकार की कड़ी से कड़ी जोड़ कर श्रीडूंगरगढ की जनता ने विकास को चुना है और कांग्रेस जनता को निराश नहीं करेगी। प्रधान ने अपने निर्वाचन के लिए जनता का आभार जताया। गांव में आयोजित सम्मान समारोह में सरपंच प्रतिनिधि मुकननाथ सिद्ध ने प्रधान पति व पूर्व उपप्रधान केसराराम गोदारा का स्वागत किया। गोदारा ने अपने सम्बोधन में कहा कि जनता ने कांग्रेस पर जो विश्वास जताया है उस विश्वास के सहारे अब क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। गोदारा ने लिखमादेसर गांव के सभी ग्रामीणों का आभार जताया। समारोह में क्षेत्र के नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों, जिला परिषद सदस्य के साथ सरपंचो का सम्मान भी किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने समारोह में भाग लिया। मुकननाथ सिद्ध ने सभी का आभार प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमादेसर सरपंच सरस्वती देवी ने नवनिर्वाचित प्रधान सावित्री देवी का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरपंच प्रतिनिधि मुकननाथ ने प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव में आयोजित सम्मान समारोह में एकत्र हुए ग्रामीण।