Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2025। नवरात्र में श्रीडूंगरगढ़ धर्ममय नजर आ रहा है। चारों और नवरात्रि का उल्लास है और शहर सहित गांवो से पैदल यात्री संघ रवाना होने का उत्साह छाया। देशनोक, कालू खेड़े की माँ, आड़सर, रोहिड़ा धाम में क्षेत्र के श्रद्धालु उमड़ रहें है। पढें क्षेत्र से धर्ममय कुछ खास खबरें एकसाथ:-
देशनोक के लिए आज दोपहर रवाना होगी डाक ध्वजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज दोपहर सवा एक बजे मोमासर बास के करणी माता मंदिर से जयकारों के साथ देशनोक के लिए डाक ध्वजा रवाना होगी। माँ करणी डाक ध्वजा संघ के सदस्य रवानगी की तैयारी में जुटे है। सदस्यों ने बताया कि चांदी की ध्वजा मंदिर में दर्शन के लिए रखी है। इस ध्वजा को माँ के दरबार तक मात्र 6 घंटे 21 मिनिट में लगातार दौड़ कर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। युवा लगातार दौड़ लगाते हुए इसे आज ही शाम को देशनोक में माता के मंदिर में इसे चढ़ाएंगे। बता देवें ये संघ की चौथी फेरी होगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास के करणी मंदिर में दर्शनार्थ रखी चांदी की ध्वजा।

आड़सर से 25 सितंबर को रवाना होगा देशनोक संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव आड़सर से माँ करणी देशनोक पैदल यात्री संघ 25 सितंबर 2025 की दोपहर 2 बजे रवाना होगा। कामधेनु गौरक्षक दल आड़सर द्वारा संघ की तीसरी यात्रा की व्यवस्थाओं संबंधी कार्य किए जा रहें है। संघ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु अशोक सोनी 9414492653 या पवन लखारा 62802177772 पर संपर्क कर सकते है।
बिग्गाबास से 27 सितंबर 2025 को रवाना होगा देशनोक पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बिग्गाबास से 27 सितंबर 2025 को मां काली मित्र मंडल का देशनोक पैदल यात्री संघ धूमधाम से रवाना होगा। संघ काली मंदिर से दोपहर सवा तीन बजे रवाना होगा जिसमें संघ की पोशाक ही अनिवार्य होगी। इस संघ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु आशीष सेवग 8619090568, बनवारी नाई 9772606720 पर संपर्क कर सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास से रवाना होगा देशनोक पैदल यात्री संघ, तैयारियां शुरू।

सातलेरा से सालासर के लिए पैदल यात्री 28 को होंगे रवाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा से सालासर के लिए पैदल यात्री संघ 28 को रवाना होगा। संघ के व्यवस्थापक बजरंगदास स्वामी ने बताया संघ की 20 वी फेरी हेागी और 28 सितंबर को गांव के बालाजी मंदिर से सुबह सवा सात बजे धूमधाम से संघ रवाना होगा। संचालक रामनिवास जाखड़, जितेंद्रसिंह राठौड़, कुंभाराम तावणियां यात्रा की विभिन्न व्यवस्थाएं करने में जुटे है। इस संघ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु 9664488514 तथा 8209682951 पर संपर्क कर सकते है।
जाखासर में युवा विकास समिति ने की गौसेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जाखासर की युवा विकास समिति के बैनर तले युवाओं ने अमावस्या के मौके पर गौसेवा की। युवाओं ने आपसी सहयोग से गौवंश को खल, चूरी, गुड़ खिलाई। समिति सदस्यों ने बताया कि ये प्रकल्प लगातार 18 अमावस्या से जारी है। सामूहिक सहयोग से की जा रही इस गौसेवा के लिए ग्रामीणों ने समिति सदस्यों की सराहना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखासर में युवाओं ने अमावस्या पर की गौसेवा।