Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसम्बर 2020। भूमि विवाद के कारण घर-घर में हो रहे झगड़े जब घर से बाहर निकल कर गलियों में पहुंचते है तो उनकी मंजील कोर्ट कचहरी और अस्पताल बन जाते है। ऐसा ही देखने को मिला क्षेत्र के गांव बिग्गा में, जहां दो भाईयों के घरों के बीच में दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में भाईयों ने मिल कर दूसरे भाई के साथ सरे-राह मारपीट की। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव बिग्गा में दासुराम जाट के पुत्र हीरालाल एवं मुन्नीराम के घर के बीच में दीवार बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। जिसमें सहमति भी बन गई एवं हीरालाल ने मुन्नीराम को इस बाबत दस हजार रुपए भी दे दिए। लेकिन उनका एक और भाई जेठाराम, हीराराम से रंजीश रखता है एवं उसने सभी को उसके खिलाफ उकसा दिया। आज दोपहर हीराराम बैंक से 70 हजार रुपए लेकर अपने घर की और आ रहा था तभी रास्ते में आरोपी उसके सगे भाई जेठाराम, मुन्नीराम, भतीजे खिंवराज, मनमोहन, व भाभी सीता ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया और उसके बच जाने पर घेर कर लाठियों, लात-मुक्कों से मारपीट की। आरोपियों से उससे 70 हजार रुपए भी छीन लिए और अन्य लोगों ने बीच बचाव किया तो आईंदा मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।