Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2025। 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के तहत मलखंभ प्रतियोगिता का का उद्घाटन सोमवार सुबह कस्बे के दयानदं विद्या निकेतन में हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जयपुर पब्लिक स्कूल व रमन आईटीआई के निदेशक कुंभाराम घिंटाला व विशिष्ट अतिथि के रूप में आर्यस्थली गुरूकुल के निदेशक अमित स्वामी शामिल रहें। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने व श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। जिले भर से मलखंभ के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए है। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती के पूजन से किया गया। उद्घाटन में टीमों ने मलखंभ के करतबों का सुदंर सामूहिक प्रदर्शन किया। निर्णायक दल के संयोजक विजेंद्र कुमार मीणा ने खेल संबंधी नियमों की जानकारी दी। समारोह की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के संचालक सुभाष चंद्र शास्त्री ने खिलाड़ियों को पूरे मन से प्रदर्शन करने और खेल को खेल की भावना से खेलने का संदेश दिया। शास्त्री ने पक्षपात रहित निर्णय करने हेतु निर्णायक मंडल को आग्रह किया। उद्घाटन में टीमों के खिलाड़ी, कोच व अभिभावकगण शामिल हुए। कस्बे के अनेक मौजिज लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। प्रधानाचार्य विनोद बेनीवाल ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टीमों ने उदघाटन में किया प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने बच्चों को खेल की भावना से खेलने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्र, छात्राओं ने किया प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारंभ हुई प्रतियोगिता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले भर से मलखंभ के खिलाड़ी हुए शामिल।