Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 सितंबर 2025। कालूबास के नेहरू पार्क में रविवार शाम ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। देशभक्ति, पौराणिक कथाओं सहित पंजाबी, राजस्थानी, वॉलीवूड गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। अतिथियों ने ही नहीं दर्शकों ने भी मुक्त कंठ से समारोह की सराहना की। रक्तबीज मर्दन, महाभारत की प्रस्तुतियों ने कथाओं को जीवंत कर दिया। दर्शकों की मांग पर पंजाबी डांस की परफार्मेंस दुबारा करवाई गई। बड़ी संख्या में जनसमूह समारोह में शामिल हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत ने बच्चों को जमीन से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा भाषा अंग्रेजी सिखाए, पढ़ाए लिखाए परंतु अपनी संस्कृति व संस्कारो से उन्हें अवगत जरूर करवाए। सारस्वत ने कहा कि आज वातावरण भयावह बनता जा रहा है ऐसे में स्कूलों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गयी है। विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने शिक्षा को आत्मविश्वास जागृति का माध्यम बताया। सुथार ने बच्चों को समय देने व मोबाइल से दूर रखने की प्रेरणा दी। समारोह की अध्यक्षता करते हुए श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवा महासभा के अध्यक्ष अनिल जोशी ने विद्यालय परिवार को शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। जोशी ने शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा कि एक बालक के शिक्षित होने से परिवार ही नहीं देश का भी विकास होता है। उन्होंने बच्चों में संस्कार निर्माण को महत्वपूर्ण बताया और युवाओं को नशे से मुक्त रहने की प्रेरणा भी दी। पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, सामाजिक कार्यकर्ता बृजलाल तावणियां, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज वीर पूनियां, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष तुलसीराम चोरड़िया, साहित्यकार श्याम महर्षि, परमेश्वरलाल शर्मा समारोह में अतिथि के रूप में शमिल हुए। अतिथियों में सत्यनारायण तावणियां के प्रतिनिधि बालाराम तावणिया व महेश सिखवाल के प्रतिनिधि देवराज गुरनाणी समारोह में शामिल हुए। सभी अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया गया व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया। बीकानेर प्रेस क्लब के महासचिव विशाल स्वामी का भी सम्मान किया गया। अतिथियों ने अनेक घोषणाएं की वहीं लाइव प्रसारण देखते हुए भी उत्साहित होकर दर्शकों ने सहयोग की घोषणा की। समारोह में स्कूल की सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली और खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। स्कूल के राज सर के निर्देशन में अंकुर सेन, मोहित सुथार, यशस्वी स्वामी और शिवांगी, विदिशा व चैरी शर्मा, मोहित शर्मा व आदित्य ने समारोह का संचालन किया। शिक्षाविद् प्रमोद शर्मा व स्कूल स्टाफ ने समारोह की व्यवस्थाएं संभाली व स्कूल प्राचार्य पार्वती शर्मा ने सभी का आभार जताया गया। समारोह का लाइव देखने के लिए क्लिक करें इस लिंक पर:- https://www.facebook.com/share/v/17UtPcwtqJ/