Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितम्बर 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें पांच खास खबरें एक साथ।

1- कबड्डी में रीड़ी का दबदबा, तीन वर्गों में बने विजेता, हुआ स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित करवाए जा रहे स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के कबड्डी खेल में क्षेत्र के गांव रीड़ी का दबदबा कायम हुआ है। जिले के कोलायत में आयोजित हुई 19 वर्ष आयुवर्ग छात्रा प्रतियोगिता में रीड़ी के राउमावि की छात्राओं ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं गोलूवाला में आयोजित हुई 19 वर्ष आयुवर्ग छात्र कबड्डी प्रतियोगिता में रीड़ी के सुबोध शिक्षण संस्थान ने हार्ड लाईन मैच में विजय हासील कर जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर रहने के बाद भी रीड़ी के खिलाड़ी सुरजाराम जाखड़ का प्रदेश स्तर के लिए चयन हुआ है। इसी प्रकार गांव बींझासर में आयोजित हुई 17 वर्ष आयुवर्ग छात्रा प्रतियोगिता में रीड़ी की राउमावि की टीम उपविजेता रही। शुक्रवार को रीड़ी के सुबोध शिक्षण संस्थान प्रांगण में तीनों विजेताओं एवं खिलाडियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों एवं कोच मांगीनाथ एवं हेतराम जाखड़ का भी अभिनंदन किया गया। सम्मान समारोह से पूर्व गांव में डीजे पर खिलाड़ियों का स्वागत जूलूस भी निकाला गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी का कबड्डी में दबदबा।

2- श्रीडूंगरगढ़ के दो युवा खिलाड़ी करेगें सीकर का प्रतिनिधत्व।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का खेलों में दबदबा लगातार बढ़ रहा है एवं क्षेत्र के युवा खिलाड़ी स्कूली खेलों में लगातार क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे है। लगभग सभी खेलों में बीकानेर जिले की टीमों में श्रीडूंगरगढ़ के खिलाड़ी शामिल है एवं प्रदेश स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे है। इनके अलावा भी क्षेत्र के युवा जहां पढ़ रहे है वहीं पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। सीकर के प्रिंस स्कूल में पढ़ने वाले क्षेत्र के रीड़ी निवासी प्रेमचंद पुत्र हेतराम जाखड़ एवं सीकर के केशवानंद स्कूल में पढ़ने वाले बाना निवासी भवानी शंकर पुत्र कन्हैयालाल बाना का चयन रग्बी फुटबाल खेल में सीकर जिले की टीम से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनो युवाओं के इस प्रतिभा प्रदर्शन पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने खुशियां जताई है।

श्रीडूंगरगढ़ के दो खिलाड़ी खेलेगें सीकर जिले की और से। गोले में दोनो युवा।

3- जोधपुर में खेला लाखनसर का युवक, बना बेस्ट रेड़र।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के युवाओं का दबदबा राज्य में हर और दिख रहा है एवं जोधपुर में आयोजित हुए जिला स्तरीय 17 वर्ष कबड्डी में श्रीडूंगरगढ़ के गांव लाखनसर निवासी युवक परमेश्वर ने खेड़ापा की और से भाग लिया। परमेश्वर ने पुरे प्रतियोगिता में बेस्ट रेड़र का खिताब भी जीता है एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जोधुपर की टीम में सलेक्ट हुआ है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लाखनसर का युवा खेलेगा जोधपुर टीम से।

4- राष्ट्रीय महासचिव का किया स्वागत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी डॉक्टर सुरेश प्रजापति शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें। यहां एमआर ऑटो रिपेयरिंग सेंटर पर स्थानीय इकाई द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। महासंघ के युवा तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार प्रजापत ने साफा पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर राष्ट्रीय महासचिव का अभिनंदन किया। इस मौके पर विनोद कुमार घोड़ेला, पृथ्वीराज मिणोठिया, रामचंद्र छापोला, रामधन प्रजापत, राकेश कुमार प्रजापत, भरत प्रजापत, धर्मवीर प्रजापत आदि भी मौजूद रहे एवं माल्यापर्ण किया। इस मौके पर समाज विकास एवं एकजुटता पर चर्चा की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राष्ट्रीय महासचिव का किया स्वागत।

5- शनिवार को यहां आयोजित होगें सेवा शिविर।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण सेवा शिविरों के क्रम में शनिवार को क्षेत्र के गांव मिंगसरिया, धनेर में एवं नगरपालिका क्षेत्र के शिविर आयोजित होगें।