Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2025। शनिवार को तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर अस्पताल में नि:शुल्क पेट, आंत व लीवर रोग परामर्श शिविर का आयोजन होगा। अस्पताल के प्रशासक सूर्यप्रकाश गांधी ने बताया कि शिविर में बीकानेर एपेकस अस्पताल के गैस्ट्रोएंटलोजिस्ट डॉ श्रेयांस जैन अपनी सेवाए देंगे। शिविर में एसिडिटी, गैस, पेट फूलना, अपच, पेट दर्द, पीलिया, लीवर के समस्त रोग, कब्ज की समस्या, खून की उल्टी, काली लैटिन, भोजन निगलने में कठिनाई आदि रोगों की जांच व परामर्श दिया जाएगा। शिविर कल सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1.30 तक आयोजित होगा। संस्थान के अध्यक्ष भीखमचंद पुगलिया व मंत्री धर्मचंद धाड़ेवा ने रोगियों से संस्थान में आयोजित शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।