Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2025। गुरूवार को क्षेत्र के गांव कितासर बीदावतान में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में गांव के करीब 60 वर्षीय बद्रीराम पुत्र कुंभाराम नाई अपने खाता विभाजन करवाने पहुंचे। यहां उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने राजस्व कार्मिकों के साथ खाता विभाजन की प्रक्रिया प्रारंभ की। बद्रीराम ने बताया कि उनके चार भाइयों की साझा खातेदारी थी। परिवार बड़े हो गए अैर तहसील में जाकर खातेदारी पृथ्क करवाने का विचार किया परंतु जाकर काम करवाया नहीं। शर्मा ने परिवार की सहमति से खाते का बंटवारा कर दिया। आज गांव में ही आयोजित शिविर में ही कोर्ट कचहरी के चक्कर से बचने व खाता विभाजन होने से परिवार ने प्रशासन का आभार जताया। सभी भाइयों को अपने हिस्से की जमीन मिल गई। शर्मा ने बताया कि सभी भाई अपनी भूमि पर लॉन, सरकारी सब्सिडी व फसल बीमा राशि का लाभ ले सकेंगे। ब्रदीराम सहित पूरे परिवार ने बार बार प्रशासन के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। विदित रहें शिविरों के 16 प्रकार के विभिन्न विभागीय कार्य किए जा रहें है वहीं सभी विभागों के प्रतिनिधि अधिकारी शिविर में भाग ले रहें है।