Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2025। क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मोमासर में आज विधायक को ग्रामीणों की नाराजगी झेलनी पड़ी। यहां विधायक ताराचंद सारस्वत सीएचसी में पहुंचे तो ग्रामीण युवाओं ने उन्हें घेर लिया और मोमासर -लाछड़सर- जोरावरपुरा सड़क निर्माण की पूरजोर मांग रखी। ग्रामीण युवाओं ने बताया कि करीब एक पखवाड़े की समयावधि में गांव में आयोजित ग्राम सभा की बैठक में जब तक सड़क नहीं बन जाती तब तक किसी भी पार्टी के किसी नेता का गांव में कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाने की बात रखी गई। ग्रामीणों ने ये निर्णय लिया और उसके बाद आज विधायक पहुंचे तो उन्हें विरोध झेलना पड़ा। युवाओं ने विधायक के आगमन का विरोध जताया व सड़क निर्माण की मांग की। एसएफआई छात्र नेता बीरबल पूनिया ने बताया की गांव की ग्राम सभा में पहले ही निर्णय लिया हुआ था की किसी नेता को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान विजयपाल भाम्मू, धन्नाराम गोदारा, गोपी गोदारा, शिवलाल बांगड़वा, आशाराम रोझ, ओमप्रकाश गोदारा, मामराज गोदारा, इंद्र सुथार, धनराज भाम्मू, सुरेंद्र गोदारा सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने विरोध करते हुए सड़क निर्माण के बाद ही गांव में किसी नेता का प्रवेश होने देने की बात कही।