Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-09-17 at 09.23.53 (1)
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2025। चोरी चकारी के मामले क्षेत्र में उठाईगिरे चलते फिरते अंजाम देने लगे है। वहीं शातिर बाइक चोर गलियों में, बाजार में या रोही में घुमते हुए बाइक चोरी की वारदातें कारित कर रहें है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के कार्यवाहक एसआई मोहनलाल मीणा ने बताया कि आड़सर बास निवासी बजरंग पुत्र श्रीराम शर्मा ने अज्ञात बाइक चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर 2025 की शाम को वह पालिका के सामने एक वकील के ऑफिस में बैठा था। ऑफिस के बाहर ही उसकी मोटरसाइकिल रखी थी। शाम करीब 8 बजे वह उस कार्यालय से बाहर आया तो उसकी बाइक अपनी जगह से गायब थी। उसने बाइक ढूंढने का प्रयास किया परंतु बाइक नहीं मिली। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दी है। वहीं सेरूणा थाने में सांवतसर की रोही में बाइक चोरी का मामला दर्ज हुआ है। सांवतसर निवासी 21 वर्षीय राधेश्याम पुत्र राजाराम बिश्नोई ने अज्ञात चोर के खिलाफ 12 सितंबर 2025 की रात उसकी ढाणी में से बाइक चोरी कर ले जाने के आरोप लगाया। परिवादी जब सुबह उठा तो बाइक नहीं मिली तो उसने थाने पहुंच कर परिवाद दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को दी है।