Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2025। सेसोमूं स्कूल अंडर 14 छात्र व छात्रा वर्ग की टीमों ने जिलास्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बीकानेर बॉयज स्कूल में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में सेसोमूं स्कूल और महासागर शिक्षण संस्थान, हरियासर की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मैच में कांटे की टक्कर के बीच सेसोमूं स्कूल के टीम खिलाड़ियों ने 27-25 के रोमांचक स्कोर से विजय प्राप्त कर जिला जीत लिया। अंडर-14 छात्रा वर्ग सेसोमूं स्कूल की टीम ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और तृतीय स्थान के साथ कांस्य पदक हासिल किया। विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा एवं प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। प्राचार्य कुंडू ने कहा कि विद्यालय सदैव बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा मानकर आगे भी इस दिशा में कार्य कर रहा है। प्रबंधन ने विद्यालय के शारीरिक शिक्षक एवं टीम कोच रामनिवास बेनीवाल और बीरेश राजपूत को भी बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में आयोजित प्रतियोगिता में सेसोमूं के 14 वर्षीय बॉयज खिलाड़ियों ने हैंडबॉल प्रतियोगिता जीत ली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक प्राप्त किया।