Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2025। सीएम भजनलाल शर्मा प्रदेश भर के विभिन्न जाति समुदायों के प्रतिनिधि मंडल से मिलकर, उनकी समस्याएं सुनने के साथ समाधान का आश्वासन भी दे रहें है। इसी क्रम में मंगलवार को सीएम आवास पर दशनाम गोस्वामी समाज का एक प्रतिनिधि मंडल सीएम से मिला और मठ मंदिर की डोली भूमि में पुजारी का नाम शामिल करने की मांग की। भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं ने बताया कि समाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बाबूलाल भारती के सान्निध्य में प्रतिनिधि मंडल ने सीएम का साफा व शॉल पहनाकर सम्मान किया व आदिदेव शिव की प्रतिमा स्मृति चिह्न के रूप में भेंट दी। गुसाईं ने बताया कि इस दौरान प्रदेश भर में गोस्वामी समाज के समाधि स्थलों के पट्टे जारी करने, सुरक्षा के लिए इन समाधि स्थलों के चारों ओर चारदीवारी बनवाने, डोली भूमि में सारे अधिकारी पुजारी को दिए जाने, डोली भूमि की जमाबंदी पुजारी के वारिसान के नाम दर्ज किए जाने की मांग रखी। वहीं समाज के पिछड़ेपन को देखते हुए युवाओं को शिक्षा के अवसर देने के लिए जयपुर में गोस्वामी समाज के छात्रावास के लिए भूमि आवंटित किए जाने की मांग की। सीएम भजनलाल शर्मा ने सभी मांगो पर सकारात्मक रूप से कार्य करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में समाज के महंत बाबूलाल भारती, समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष विनोद गिरि गोस्वामी, मूर्तिकार महावीर भारती, ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष मगागिरी, किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष एडवोकेट नामगिरी अजमेर, एडवोकेट गजेंद्र पुरी जयपुर, गणेशपुरी सहित अनेक मौजिज लोग शामिल रहें।