Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2025। टेऊ कस्बे की सूडसर दुलचासर की मुक्ष्य सड़क मार्ग पर जाम चेम्बर से गंदा पानी सड़क पर पसर गया है। जिससे यहां रहने वालों का जीवन दुभर हो गया वहीं कई गांवो के हजारों आने जाने ग्रामीणों का भी बदबू से बेहाल है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि लंबे समय से यहां गंदे पानी का चेम्बर जाम है, जिससे निकलकर गंदा पानी सड़क पर पसरा पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ यहां से आने-जाने वाले लोग भी परेशान हो रहें है। मोहल्लेवासियों ने ग्राम पंचायत प्रशासन से शीघ्र इस सीवरेज लाइन की सफाई करवाकर यहां व्यवस्था सुधार करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि इस गंदगी में रहना मुश्किल हो गया है और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जो उनके रोष का कारण बनता जा रहा है।