Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-09-14 at 19.36.24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2025। श्रीकन्हैयालाल सिखवाल राजकीय विद्यालय में रविवार को 69वीं जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। वहीं दो वर्ग की प्रतियोगिता आज संपन्न हो गई। टीमों के बीच रोमांचक मैच खेले गए। विद्यालय के पीटीआई राजूनाथ ने बताया कि 17 वर्षीय छात्रा वर्ग प्रतियोगिता का खेल पूरा हुआ और प्रथम स्थान पर सोफिया सीसै स्कूल बीकानेर की छात्राओं ने हासिल किया। द्वितीय स्थान आरएसवी स्कूल बीकानेर व तीसरे स्थान पर एसकेएलएस, हनुमान धोरा श्रीडूंगरगढ की टीमें रही है। वहीं 19 वर्षीय छात्र वर्ग में प्रथम स्थान जैन पब्लिक स्कूल बीकानेर ने, द्वितीय स्थान सार्दुल स्कूल, व तीसरा स्थान एनएनआरएसवी स्कूल ने प्राप्त किया है। इससे पूर्व रविवार सुबह प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक ताराचंद सारस्वत व विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने किया। तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा ने खेल को खेल की भावना से खेलने की प्रेरणा दी। समारोह में समाजसेवी बृजलाल तावणियां, भंवरलाल जानू, आदूराम जाखड़, गोपाल राठी, लीलाधर सारस्वत, प्रदीप सिखवाल, लक्ष्मीनारायण तावणियां, नानूराम कुचेरिया, पवन सोनी, सीताराम महावर, भरत सुथार, भवानी तावणियां, गोवर्धन राजपुरोहित, अशोक कुमार, सुनील तावणियां व बजरंग सुथार शामिल हुए। वहीं दानदाता अभिजीत सिखवाल व अभिलाषा सिखवाल ने दिलीप सिखवाल की स्मृति में 11 लाख रूपए, समाजसेवी बृजलाल तावणियां ने 51 हजार रूपए, राजस्थान गेस्ट हाउस कोलकाता 26 हजार, पवन सोनी 21 हजार, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मीनारायण तावनिया व गोवर्धनसिंह राजपुरोहित ने 11-11 हजार रूपए, सूरतनाथ बलिहारा ने 15 हजार रूपए, एडवोकेट प्रवीण पालीवाल व आईदान जोशी ने 5100-5100 रूपए का सहयोग दिया। विद्यालय प्राचार्य विमला गुर्जर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया। इस दौरान स्कूल का स्टाफ आयोजन में सक्रिय रहा। समारोह में स्कूल के विद्यार्थी व बड़ी संख्या में अभिभावक भी शामिल हुए।