Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-09-14 at 10.44.59
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2025। राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन आज श्री रघुकुल राजपूत छात्रावास के प्रांगण में होगा। समाज की शैक्षणिक, खेल व सरकारी नौकरी सहित विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। क्षेत्र में आयोजन को लेकर उत्साह है और उपखंड के सभी गांवो से राजपूत समाज के लोग समारोह में शामिल होने के लिए पहुंच रहें है। कार्यक्रम करीब 11.30 बजे प्रारंभ होगा। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ शामिल होंगे। वहीं स्थानीय नेता विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, सादुलपुर विधायक मनोजसिंह न्यांगली व पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। समाज के स्वयंसेवकों ने आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली है। मंच व विशाल पांडाल सज गया है। वहीं बता देवें समारोह का श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। सभी पाठक व राजपूत समाज के लोग घर बैठे आयोजन से लाइव जुड़ सकते है और पूरा समारोह देखकर समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते है। कार्यक्रम संयोजक रतनसिंह राठौड़ ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पहली बार ये विशाल राजपूत समाज का समारोह होने जा रहा है, जिसमें दायित्व बोध के साथ प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। विक्रमसिंह सत्तासर ने कहा कि सम्मान समारोह से आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरणा मिलेगी और वे कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित होंगे। जेठूसिंह शेखावत पुदंलसर की देखरेख में स्वयंसेवकों व युवाओं ने आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली है। समाज के वरिष्ठजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समारोह स्थल पर पहुंच गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह की भव्य तैयारियां पूर्ण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वयंसेवकों में उत्साह, बन गई है प्रतिभाओं के सम्मान की फाइनल लिस्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज के स्वयंसेवक व युवा कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर निभा रहें है भागीदारी।