Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

हनुमान धोरा रावि में 17 व 19 वर्षीय टीटी टूर्नामेंट का होगा उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा स्थित श्रीकन्हैयालाल सिखवाल राजकीय विद्यालय में जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय टेबल टेनिस टूर्नामेंट का उद्घाटन 14 सितंबर को सुबह 10.15 बजे होगा। संस्थाप्रधान विमला गुर्जर ने बताया कि 14 से 17 सितंबर तक विद्यालय प्रांगण में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। विद्यालय स्टाफ व एसडीएमसी सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे है। उद्घाटन समारोह में अनेक मौजिज लोग शामिल होंगे। जिले भर से टीमें टूर्नामेंट में शामिल होगी।
लोडेरा में होगा 14 वर्षीय छात्र व छात्रा वर्ग वॉलीबॉल का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 14 वर्षीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता गांव लोडेरा के विवेकानंद स्कूल में आयोजित होगी। स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों द्वारा आयोजन की तैयारियां की जा रही है। स्कूल के निदेशक विजयपाल गोदारा ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर शामिल होंगी तथा समारोह की अध्यक्षता सेवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू करेंगे। जिले भर से टीमें आयोजन में शामिल होगी।